ऊर्जा से भरपूर कीवी


कीवी फल दिखने में चीकू जैसा होता है पर यह अंदर से हरा होता है। इसके नियमित सेवन करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है। कीवी में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण यह शरीर को कई रोगों से निजात दिलवाने में मदद करता है और साथ ही डिप्रेशन की समस्या से भी दूर रखता है। कीवी हड्डियों की मजबूती के लिएकीवी हड्डियों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी फल है। इसका सेवन करने से मांसपेशियां भी स्वस्थ रहती हैं। यह आस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए भी फायदेमंद होता है। कीवी शरीर में खून की कमी को दूर करता है। यह दय रोग के साथ ही डायबिटीज को भी दूर रखता है। यह फल वजन कम करने के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।   


                                                


सीधा काटकर इस फल का आनंद ले सकते हैं या फिर इसको सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। यह फल तुरंत सुस्ती भगा कर आपको ऊर्जा प्रदान करता हैइसका स्वाद भी मजेदार होता है। यह फल दिनभर की थकान से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। कीवी फल कैंसर जैसे रोग से कीवी फल कैंसर जैसे रोग से राहत दिलवाता है। कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई और सी की मात्रा एक साथ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट के साथ-साथ अन्य मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मानसून सीजन में इसका नियमित सेवन आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा। इतने गुणों से भरपूर कीवी को ऊर्जा का पावरहाउस कहना गलत नहीं होगा।             


                                                                                                             शिवांगी झाँब